सोनीपत के बरोटा और फरमाणा गांव में 2 नए पुलिस स्टेशनों की स्थापना के लिए खट्टर सरकार ने दी मंजूरी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रतिनिधित्व वाली भाजपा सरकार राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्सवस्था चाक-चौबंद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सीएम खट्टर ने अब सोनीपत के बरोटा और फरमाणा गांवों में 2 नए पुलिस स्टेशनों की स्थापना के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है

मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा सोनीपत के निवासियों के लिए सुरक्षा और कानून प्रवर्तन सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से, क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों के जवाब में यह निर्णय लिया गया।
बरोटा में स्थापित होने वाला नया पुलिस स्टेशन लगभग 58,100 लोगों को सेवा प्रदान करेगा और फरमाणा में पुलिस स्टेशन उस क्षेत्र के लगभग 77,951 लोगों को सेवा प्रदान करेगा। सीएम कार्यालय द्वारा जारी की गई जानकारी में बताया कि हरियाणा सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि नए पुलिस स्टेशनों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप हो।
बता दें 2023 की शुरूआत में सोनीपत को पुलिस जिला बनाया गया था इसके बाद अब यहां की दो पुलिस चौकियों को अपग्रेड किया जा रहा है। जिसमें फरमाणा पलिस स्टेशन के तहत आने वाला गांव फरमाणा,महीपुर, निजामपुर माजरा, मौजमनगर, रिढाऊ, गोरड़, बिधलान, सिलाना गांव को इसमें शामिल किया गया है।
इसके अलावा सीएम ने बारोटा पुलिस थाना स्थापित करने को मंजूरी दी है। बटोरा में पुलिस थाना बनने से गांव मंडोरा, मंडोरी व झिंझौली, हलालपुर, गढ़ी बाला, नाहरा, नाहरी, कतलुपुर, खेड़ी मनाजात, मल्हा माजरा, बिंधरोली, छतेहरा, बारोटा और सफियाबाद को शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications