मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा अर्चना, मां गौरव स्थल का किया शिलान्यास
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी प्राचीन शक्ति पीठ श्री देवी कूप भद्रकाली मंदिर में पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने 51 फुट मां संरचना मां गौरव स्थल का शिलान्यास किया। यह हरियाणा का एकमात्र शक्तिपीठ है जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। मां शब्द को समर्पित यह मंदिर श्रद्धालुओं को मां के विशाल स्वरूप के दर्शन कराएगा।
श्री देवीकूप मां भद्रकाली शक्तिपीठ में शनिवार को 51 फुट ऊंचे महा गौरव स्थल का मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भूमि पूजन के साथ-साथ पूजा अर्चना भी की। सीएम ने मां-भद्रकाली के दर्शन-पूजन कर कलश यात्रा में हिस्सा लिया और 51 फुट की विराट 'माँ' संरचना का शिलान्यास किया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि मां वो शब्द है जहां प्रेम है, जहां ममत्व है, मां वह शब्द है जिसका कोई आकार नहीं है। हम देखते है दुनिया में हर साधन संसाधन की पूर्ति हो सकती है, लेकिन मां की पूर्ति कभी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि वो मां ही हो जिसने महाराणा प्रताप जैसे योद्धा को जन्म दिया, वो मां ही है जिसने छत्रपती शिवाजी जैसे योद्धा को जन्म दिया। मां की कल्पना की कभी पूर्ती नहीं हो सकती है।
सीएम ने कहा कि इस प्राचीन स्थल से मैं पहले से ही जुड़ा रहा हूं। समय समय पर मुझे आने का मौका मिला है। मां शब्द से वो भावना हम सबमे देखने से ही आएगी। उन्होंने कहा प्राचीन भद्रकाली मंदिर महाभारत कालीन तीर्थ स्थलों में से एक है। जहां स्वयं पांडवों ने आकर पूजा की थी। हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अब देश भर से आने वाले श्रद्धालु मां के शब्द के विशाल स्वरूप को देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications