सांगवान खाप प्रधान की हत्या की गुत्थी सुलझी, 10 अप्रैल को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराया कत्ल
दादरी। हरियाणा के दादरी में गांव चरखी निवासी सांगवान खाप के कन्नी प्रधान प्रदीप सांगवान की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि, हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। इस हत्याकांड में प्रदीप सांगवान की पत्नी मुख्य गुनहगार है। पत्नी ने अपने आशिक संग मिलकर सांगवान खाप प्रधान की हत्या की साजिश रची थी। उसी साजिश के तहत सांगवान खाप के कन्नी प्रधान की हत्या 10 अप्रैल को की गई।

बहरहाल हत्यारोपी मास्टर जयवीर पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान उस हत्यारोपी ने कई बात कबूलीं। उसने कहा कि, मृतक की पत्नी के कहने पर ही हत्या की गई थी। जिसके आधार पर सदर पुलिस ने मृतक की टीचर पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मृतक की पत्नी व हत्यारोपी टीचर के बीच अवैध संबंध थे। दोनों के बीच खाप प्रधान को शक होने पर हत्या की साजिश रची गई। फिलहाल पुलिस हत्यारोपी टीचर से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है।
मालूम हो कि, कन्नी प्रधान प्रदीप सांगवान का गत 10 अप्रेल को कलियाणा रोड पर दुघर्टनाग्रस्त गाड़ी में शव मिला था। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का शक जताया तो सदर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच की। पुलिस ने दो दिन पूर्व ही गांव घसोला निवासी जेबीटी टीचर जयवीर को काबू कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान हत्यारोपी टीचर ने कई खुलासे किए। डीएसपी शमशेर दहिया के अनुसार टीचर जयवीर का मृतक प्रदीप सांगवान की पत्नी जेबीटी टीचर के साथ अवैध संबंध थे। जिसके बाद दोनों ने मिलकर प्रदीप की हत्या की साजिश रची।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा कि प्रदीप की हत्या उसकी पत्नी के कहने से की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी कनिका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि गांव चरखी निवासी व सांगवान खाप के कन्नी प्रधान प्रदीप सांगवान की हत्या की साजिश उसकी पत्नी कनिका ने अपने आशिक के साथ मिलकर रची थी। दोनों जेबीटी टीचर हैं और एक एग्जाम में दोनों की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। अवैध संबंधों में रोड़ा बने प्रदीप सांगवान की साजिश के तहत हत्या की गई।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications