चंडीगढ़: मुक्केबाज रितु पार्किंग टिकट बेचने को मजबूर, पिता बीमार, सरकार से लगाई मदद की गुहार

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्तर पर ढेरों पुरस्कार पा चुकीं मुक्केबाज रितु का परिवार आर्थिक रूप से तंगहाली में जी रहा है। अपना घर चलाने के लिए रितु चंडीगढ़ में पार्किंग टिकट बेचने को मजबूर हैं। रितु ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि, मेरे पापा बीमार हैं। स्थिति बिगड़ने के चलते मुझे खेल छोड़ना पड़ा और कमाई के लिए अब इस तरह टिकट बेचती हूं। रितु ने कहा, "मैंने राष्ट्रीय स्तर पर कई मैच खेले हैं और मेडल जीते हैं। मेरे पेश के लिए मेरे परिवार ने तो मेरा सपोर्ट किया, लेकिन संस्थानों से रिस्पॉन्स नहीं मिला। न ही मुझे कोई स्कॉलरशिप मिली है।"

Chandigarh young boxer Ritu sells parking tickets in to run her household, says- My fathers unwell, wants govt helps

रितु ने कहा कि, यदि सरकार से मुझे मदद मिलती है तो मुक्केबाजी में मैं अपने सपने पूरे करना चाहती हूं। मैंने ओलंपिक के मैच देखे हैं। उम्मीद है कि अब सरकार मदद करेगी।"

Chandigarh young boxer Ritu sells parking tickets in to run her household, says- My fathers unwell, wants govt helps

रितु के मुताबिक, जब वह अपने मैच जीतती थी तो माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता था। हालांकि, उसका परिवार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं और घर खर्च चलाने के लिए वह कोई ढूंढने लगी। इसके लिए उसने अपने खेल को भी छोड़ दिया। उसका कहना है कि, मुझमें भी अपने खेल से देश का नाम रोशन करने की चाहत है। उसने कहा कि, देश के लिए खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है। अभी मैं परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से खुद को नहीं संभाल पा रही हूं। यही कारण है कि मुक्केबाजी में और आगे नहीं बढ़ पाई।'

Chandigarh young boxer Ritu sells parking tickets in to run her household, says- My fathers unwell, wants govt helps

महिला खिलाड़ियों को 50-50 लाख देगी सरकार
हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि, टोक्यो ओलिंपिक-2020 में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की लड़कियों को 50-50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस बारे में खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि, मैं ओलंपिक में खेलने वाली महिला हॉकी टीम को उनके बढ़िया प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, भारतीय महिला हॉकी टीम के कारनामे प्रशंसनीय हैं। हमने उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। हम महिला हॉकी टीम की 9 प्लेयर्स को 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देंगे।
बता दें कि, ओलंपिक के मुकाबले में इंडियन वुमन हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन ने हारी है। टोक्यो के मैच में ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हराया। हालांकि, इससे पहले इस टीम ने दूसरे क्वार्टर में 3-2 की बढ़त बना ली थी। लेकिन इस बढ़त को टीम कायम नहीं रख सकी। ब्रिटेन से पहले बेल्जियम से मुकाबला हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+