चड़ीगढ़ छेड़छाड़ मामला: वर्णिका के IAS पिता वीएस कुंडू का तबादला

चड़ीगढ़। पिछले महीने चंड़ीगढ़ में रात के समय छेड़छाड़ की शिकार हुए वर्णिका कुंडू के पिता अतिरिक्त मुख्य सचिव वी. एस. कुंडू का ट्रांसफर कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त को छेड़छाड़ के मामले गिरफ्तार किया गया था। पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे वी. एस. कुंडू को अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

vs kundu

कुंडू की बेटी वर्णिका के साथ सुभाष बराला के बेटे ने 4 अगस्त की रात चंडीगढ़ में छेड़छाड़ की थी। मामला मीडिया द्वारा में आने के बाद हरियाणा सरकार को काफी बदनामी झेलनी पड़ी थी। इस मामले के ठीक एक महीने 8 दिन बाद कुंडू का ट्रांसफर हुआ है। ये ट्रांसफर आर्डर ऐसे वक्त में आया है, जब छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के आरोपी विकास बराला की जमानत अर्जी दूसरी बार कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

सरकार ने इस ट्रांसफर पर सफाई देते हुए कहा है कि ये एक रूटीन ट्रांसफर प्रक्रिया है। सरकार ने कई अन्य अफसरों का भी ट्रांसफर किया है। अपने ट्रांसफर बोलते हुए वी एस कुंडू ने कहा कि यह सरकार केउपर है कि वह मुझे मेरी क्षमताओं के देखकर कहां भेजती है। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है और ना ही मैं अपना ट्रामसफर रुकवाउंगा।

यह ट्रांसफर विकास बराला की जमानत अर्जी दूसरी बार कोर्ट में खारिज होने के कुछ देर आए थे। इस आर्डर में वीएस कुंडू के ट्रांसफर का कोई कारण नहीं बताया गया है। इसके अलावा श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय बर्धन को पर्यटन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। केंद्र सरकार में सेवाएं देकर वापस लौटने के बाद नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही आईएएस ज्योति अरोड़ा को उच्चतर शिक्षा का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। अंबाला के मंडल आयुक्त विवेक जोशी को वर्तमान कार्यभार के अलावा ट्रेड फेयर अथॉरिटी, हरियाणा का मुख्य प्रशासक लगाया गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह को श्रम विभाग के प्रधान सचिव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+