हरियाणा: नदी में आए पानी के उफान से कार के साथ बही महिला, लोगों ने बचाई जान, VIDEO
Haryana News: उत्तर भारत में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। दिल्ली, हरियाणा सहित आसपास के राज्यों में मानसून की बारिश के साथ-साथ नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इस बीच हरियाणा के पंचकुला में एक कार नदी में बह गई। कार के अंदर महिला भी थी।
जानकारी के मुताबिक नदी किनारे पूजा करने गए परिवार ने कार वहीं खड़ी कर दी, जिसके बाद नदी में अचानक आए पानी के बहाव से कार और उसके अंदर बैठी महिला बहने लगी। जिसको स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से बचाया।

कार सहित बही महिला
पंचकुला के खड़क मंगोली में बारिश के चलते नदी का पानी उफान पर आने के कारण एक गाड़ी नदी में बह गई। गाड़ी नदी के किनारे खड़ी की थी। और परिवार मंदिर में पूजा करने आया था। गाड़ी में सवार महिला को पंचकुला के सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन की मदद से गाड़ी को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।
#WATCH | Haryana | A woman's car swept away due to a sudden excessive water flow in the river due to rain in Kharak Mangoli, Panchkula. The car was parked near the river. The woman had arrived here to offer prayers at a temple. She has been admitted to a hospital. Efforts to… pic.twitter.com/UlCcsuqNH1
— ANI (@ANI) June 25, 2023
बड़ा हादसा होने से बचा, महिला सुरक्षित
हादसा रविवार सुबह का है, महिला घग्घर नदी के पास मंदिर गई थी। इसी दौरान तेज बारिश की वजह से पानी का बहाव तेज हो गया और महिला कार समेत घग्गर नदी में बह गई। इस दौरान गनीमत यह रही कि कार घग्गर पुल के नीचे पिलर से अटक गई, जिसके बाद लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 23 राज्यों बारिश की उम्मीद जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications