मां को धक्का दे युवती का फिल्मी स्टाइल में किया अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में अपनी मां के साथ सिलाई सीखने जा रही 18 वर्षीय युवती का शुक्रवार सुबह कार सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया। मां ने बीचबचाव का प्रयास किया तो कार सवारों ने उसे धक्का मारकर फेंक दिया। अपहरण की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

Recommended Video

    मां को धक्का दे युवती का फिल्मी स्टाइल में किया अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
    car riders kidnap girl in jhajjar in film style

    जानकारी के मुताबिक, घटना झज्जर जिले के छावनी इलाके की है। यहां रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती शुक्रवार की सुबह अपनी मां के साथ सिलाई सीखने जा रही थी। इस बीच से पीछे से आई एक सफेद रंग की कार उनके बराबर में आकर रुकी। कार सवार बदमाशों ने युवती का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में खींच लिया। इस दौरान युवती का मां ने बीचबचाव का प्रयास किया तो कार सवारों ने उसे धक्का मारकर फेंक दिया और युवती को जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए।

    चीख-पुकार सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों ने भी गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन अपहरण करता गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस दी। सूचना मिलती ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और सभी ओर नाकेबंदी कर छापेमारी में जुटी हुई है। अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार कार गुरुग्राम जिले की है। फिलहाल पुलिस परिजनों को साथ लेकर छापेमारी में जुटी है। हीं युवती की मां का चिंता के मारे बुरा हाल है और रो-रो कर बुरा हाल है।

    एक-दो दिन पहले भी यही से गुजरी थी गाड़ी
    अपहरण को देखते हुए ऐसा भी माना जा रहा है कि बदमाशों को इस बात की पहले से खबर थी कि युवती यहां से गुजरने वाली है। अपहरणकर्ता बेहद धीमी रफ्तार में अपनी कार को लाए और युवती को गाड़ी में खींचने लगे। जब तक युवती और उसकी मां को इस बाद का अंदेशा होता कि उनके साथ कुछ गलत होने वाला है, तब तक देर हो चुकी थी। वहीं, मोहल्ला के निवासियों ने बताया एक दो दिन पहले भी यही गाड़ी यहां से गुजरी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+