हरियाणा के 10 जिलों के 29 रूटों पर आज से दौड़ेंगी बसें, यात्रियों को इन बातों को रखना होगा ध्यान

चंडीगढ़। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच हरियाणा सरकार ने रोडवेज की बसों को चलाने का फैसला लिया है। 15 मई से 10 जिलों में परिवहन सेवा शुरू हो जाएगी। यह बसें 29 अलग-अलग रूट के लिए समय सारिणी अनुसार रवाना होंगी। बता दें, बसों में यात्रा करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग और यात्रा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

Bus service will start on 29 routes in 10 districts of Haryana from today

यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
बसों में यात्रा करने पहले यात्रियों को कुछ बात का ध्यान रखना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए बस में 30 यात्रियों से ज्यादा नहीं बैठ सकेंगे। बस में सफर करने वाले यात्री, चालक और परिचालक सभी मास्क लगाकर ही रहेंगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह सभी बसें प्रदेश के अंदर ही चलेंगी। सभी बसों को सैनिटाइज करने के बाद ही रोड पर चलाया जाएगा। बसें सिर्फ अंबाला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, नारनौल, पंचकूला, रोहतक, रेवाड़ी, सिरसा डिपो से चलेंगी।

रास्ते में पड़ने वाले स्टेशन पर चढ़ने या उतरने की नहीं होगी अनुमति
परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य परिवहन की बसें फिलहाल हरियाणा से बाहर और कोरोना वायरस से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में शुरू नहीं जाएंगी। बसों का परिचालन हरियाणा राज्य परिवहन के बस अड्डों से निर्धारित बस अड्डों तक ही किया जाएगा और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशन से किसी भी यात्री को बस में चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना से प्रभावित जिलों से गुजरने वाली बसें बाइपास या फ्लाईओवर से गुजरेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+