Haryana New CM: अहीरवाल बेल्ट में BJP को एकतरफा वोट मिले, क्या राव इंद्रजीत सिंह बनना चाह रहे मुख्यमंत्री?
Haryana New Chief Minister: हरियाणा में नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? नायब सिंह सैनी को दुबारा मौका मिलेगा या कोई नया चेहरा मुख्यमंत्री बनाया जाएगा? यह तस्वीर अभी धुंधली है। जल्द ही साफ होने वाली है।
हरियाणा नया मुख्यमंत्री चुने जाने की कवायद सीए पद की दौड़ कई नेताओं का शामिल हो गया। अहीरवाल बेल्ट के दिग्गज नेता राव इंद्रसिंह भी मुख्यमंत्री पद के लिए शक्ति प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी अहीरवाल बेल्ट में भाजपा को एकतरफा वोट मिले हैं।

राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम से भाजपा सांसद हैं। ये दक्षिण हरियाणा मतलब अहीरवाल क्षेत्र से आते हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अहीरवाल क्षेत्र ने भाजपा की झोली वोटों से भर दी। शायद यही वजह है कि चार दिन से राव इंद्रजीत सिंह शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। रामपुरा हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलकर ताकत दिखाते हुए दक्षिण हरियाणा के लिए नेतृत्व की मांग कर रहे हैं।
अहीरवाल बेल्ट में इस बार भाजपा ने 23 में से 17 सीटें जीती हैं। ऐसे में इंद्रजीत सिंह का कद बढ़ा है। खुद इंद्रजीत सिंह राव की बेटी आरती सिंह राव ने भी अटेली से जीत दर्ज की है। हरियाणा सरकार 2024 में आरती सिंह राव के लिए भी बड़े पद की मांग हो रही है।
बता दें कि साल 1967 में पंजाब से अलग होकर हरियाणा नया राज्य बना। हरियाणा बनने के कुछ माह बाद ही राव इंद्रजीत सिंह के पिता राव बीरेंद्र सिंह विशाल हरियाणा पार्टी से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। साल 2023 में इंद्रजीत सिंह राव भाजपा में शामिल हो गए और तब अहीरवाल बेल्ट भाजपा का गढ़ बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications