Haryana Chunav 2024: कौन हैं BJP उम्‍मीदवार कंवलजीत अजराना, जिन्‍होंने पिहोवा से चुनाव लड़ने से कर दिया इनकार

Kanwaljit Ajrana Pehowa Seat BJP candidate: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जहां-जहां टिकट पाने के लिए मारा-मारी मची हुई है, वहीं भाजपा के उम्‍मीदवार कंवलजीत अजराना ने टिकट लौटाने का फैसला लिया है। कंवलजीत अजराना को भाजपा ने कुरक्षेत्र जिले की पिहोवा सीट से मैदान में उतारा है।

जानकारी के अनुसार पिहोवा में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हो रहे विरोध के चलते भाजपा प्रत्‍याशी कंवलजीत अजराना ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। अजराना विरोध होने के कारण दुखी हैं।

Kanwaljit Ajrana BJP candidate

मंगलवार को कुरुक्षेत्र सेक्‍टर 3 में अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कंवलजीत अजराना ने बताया कि वे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ना चाहते हैं।

Recommended Video

    पिहोवा से भाजपा उम्मीदवार कंवलजीत अजराना ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

    पिहोवा से टिकट मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कंवलजीत अजराना ने कहा कि टिकट मिलने के बाद मेरा वो ही लोग विरोध कर रहे हैं, जो खुद भी टिकट की दौड़ में शामिल थे। वे टिकट बदलवाना चाहते हैं। सबसे ज्‍यादा विरोध सिख नेताओं ने ही किया है, यह बात मेरे दिल पर लगी। मैंने 30 साल सिख समाज की सेवा में दिए हैं।

    8 सितंबर को सिख सम्‍मेलन में मौजूद नेताओं में ओलख समेत कई समर्थन नहीं किया और छोटी छोटी बातों को बड़ा-चढ़ाकर पेश किया। इस सब बातों से दुखी होकर टिकट लौटने के लिए पार्टी हाईकमान को कहा है।

    Kanwaljit Ajrana BJP candidate

    उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 90 में से 88 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। 67 उम्‍मीदवारों की सूची पहले जारी की थी और अब मंगलवार को 21 नए उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है।

    हरियाणा भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही भगदड़ मच गई थी। इस्‍तीफों का दौर शुरू हो गया। महज 24 घंटे में ढाई दर्जन से ज्‍यादा बड़े नेताओं ने भाजपा छोड़ दी। कई सीटों पर उम्‍मीदवारों का विरोध हो रहा है।

    हरियाणा भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची

    1 नारायणगढ़ से पवन सैनी
    2 पेहोवा से जय भगवान शर्मा
    3 पुंडरी से सतपाल जाम्‍बा
    4 असंध से योगेंद्र राणा
    5 गनौर से देवेंद्र कौशिक
    6 राई से कृष्णा गहलावत
    7 बरोदा से प्रदीप सांगवान
    8 जुलाना से कैप्‍टन योगेश बैरागी
    9 नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी
    10 डबवाली से सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना
    11 ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता
    12 रोहतक से मनीष ग्रोवर
    13 नारनौल से ओम प्रकाश यादव

    14 बावल से कृष्ण कुमार
    15 पटौदी से बिमला चौधरी
    16 नूंह से संजय सिंह
    17 फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद
    18 पुन्‍हाना से ऐजाज खान
    19 हथिन से मनोज रावत
    20 होडल से हरिंदर सिंह रामरतन
    21 बड़खल से धनेश अदलखा

    हरियाणा भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची

    1 लाडवा से नायब सिंह सैनी
    2 कालका से शक्ति रानी शर्मा
    3 पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्‍ता
    4 अंबाला कैंट अनिल विज
    5 अंबाला शहर असीम गोयल
    6 मुलाना से संतोष सरवन
    7 सढौर से बलवंत सिंह
    8 जगाधारी से कंवर पाल गुर्जर
    9 यमुनानगर से धनश्‍याम दास अरोड़ा
    10 रादौर से श्‍याम सिंह राणा
    11 शाहबाद से सुभाष कलसाना
    12 थानेसर से सुभाष सुधा
    13 पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना
    14 गुहला से कुलवंत बाजीगर
    15 कलायत से कमलेश ढांडा
    16 कैथल से लीलाराम गुर्जर
    17 नीलाखेडी से भगवान दास कबीरपंथी
    18 इंद्री से रामकुमार कश्‍यप
    19 करनाल से जगमोहन आनंद
    20 घरौंदा से हरविंदर कल्‍याण
    21 पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा
    22 पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज
    23 इसराना से केएल पंवार
    24 समालखा से मनमोहन भडाना
    25 खरखौदा से पवन खरखौदा
    26 सोनीपत से निखिल मदान
    27 गोहाना से डॉ. अरिवंद शर्मा
    28 सफीदों से रामकुमार गौतम
    29 जींद से केएल मिडढा
    30 उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
    31 टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली
    32 फतेहाबाद से डूडाराम बिश्‍नोई
    33 रतिया से सुनीता दुग्‍गल
    34 कालांवाली से राजिंदर देशुजोधा
    35 रनिया से शीशपाल कंबोज
    36 आदमपुर से भव्‍य बिश्‍नोई
    37 उकलाना से अनूप धानक
    38 नारनौंद से कैप्‍टन अभिमन्‍यु
    39 हांसी से विनोद भयाना
    40 बरवाला से रणबीर गंगवा
    41 हिसार से कमल गुप्‍ता
    42 नलवा से रणधीर पनिहार
    43 लोहारू से जेपी दलाल
    44 बधरा से उमेद पातुवास
    45 दादरी से सुनील सांगवान
    46 भिवानी से घनश्‍याम सर्राफ
    47 तोशाम से श्रुति चौधरी
    48 बवानी खेड़ा से कपूर वाल्‍मीकि
    49 मेहम से दीपक हुडडा
    50 गढी सांपला किलोई से मंजू हुडा
    51 कलानौर से रेनू डाबला
    52 बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
    53 बादली से ओम प्रकाश
    54 झज्‍जर कप्‍तान बिरधाना
    55 बेरी संजय कबलाना
    56 अटेली से आरती सिंह राव
    57 नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव
    58 कोसली से अनिल दहिना
    59 रेवाड़ी से लक्ष्‍मण सिंह यादव
    60 बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
    61 गुडगांव से मुकेश
    62 सोहना से तेजपाल तंवर
    63 पलवल से गौरव गौतम
    64 पृथला से टेकचंद शर्मा
    65 बल्‍लभगढ़ मूलचंद शर्मा
    66 फरीदाबाद से विपुल गोयल
    67 तिगांव से राजेश नागर

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम

    नोटिफिकेशन - 5 सितंबर
    नामांकन अंतिम तिथि- 12 सितंबर
    छंटनी - 13 सितंबर
    नाम वापसी - 16 सितंबर
    मतदान - 5 अक्‍टूबर
    मतगणना - 8 अक्‍टूबर
    कुल सीट- 90
    बहुमत-46

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+