हरियाणा में तेज हुई नई सरकार के गठन की तैयारी, शाह और मोहन यादव को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के साथ ही प्रदेश में अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है। सरकार के गठन से पहले पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हरियाणा राज्य का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस रिलीज भी जारी है। जिसमें कहा गया है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Amit Shah and Mohan Yadav

बता दें, हरियाणा में अभी विधायक दल की बैठक नहीं है। विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता का चुनाव होगा। विधायक दल के नेता का चुनाव होने के बाद ही 17 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इतना ही नहीं, बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को जम्मू-कश्मीर का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस रिलीज भी जारी है। जिसमें कहा गया है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने जम्मू कश्मीर में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और तरूण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+