हरियाणा के गांवों के लिए बड़ी सौगात, इंटरनेट की दिक्क्त होगी दूर
Haryana: हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में अब इंटरनेट की दिक्क्त दूर होने वाला है। बीएसएनएल की और से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सेवा तेज करने के लिए एमओयू साइन किया गया है।

हरियाणा के 21 जिलों के 6,207 गांवों में शीघ्र हाईस्पीड इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी। एफटीटीएच के जरिए से ग्रामीण परिवारों तक हाई- स्पीड इंटरनेट सुविधा मिलेगी। इसके लिए हरियाणा सरकार के क्रीड विभाग और बीएसएनल के बीच बीते महीने एक एमओयू साइन हुआ है। इस मसौदे में तय हुआ है बीएसएनएल प्रत्येक गांव तक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए शासन ने बीएसएनएल को 2 साल तक संचालन के लिए 65 करोड़ जारी किए गए हैं।
ज्ञात हो कि इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ग्रामीण इलाकों में फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) नेटवर्क की स्थापना के लिए एक परियोजना शुरू की गई थी। इसके तहत, ग्राम पंचायत, विभिन्न शासकीय कार्यालयों और शेष सार्वजनिक स्थानों पर आवाज, वीडियो और डेटा सेवाओं को पूर्ण करने के लिए इस नेटवर्क को ग्राम पंचायत से ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाया जाएगा। अब तक राज्य में 1875 इंटरनेट कनेक्शन स्थापित किये जा चुके हैं। इनमें हिसार सर्कल 802 कनेक्शन लगाकर सबसे अव्वल हैं।












Click it and Unblock the Notifications