Barwala Election Results 2019 : जेजेपी के जोगी राम सिहाग ने भाजपा के सुरेंद्र पुनिया का हराया
नई दिल्ली। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान संपन्न हो गए हैं। हरियाणा में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला था। एक तरफ जहां भाजपा दोबारा सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी थी तो लगातार एक के बाद एक चुनाव में हार का मुंह देख रही कांग्रेस हरियाणा में जीत के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल उंचा करने की कवायद में जुटी थी। लेकिन इस बार हरियाणा विधानसभा के नतीजे त्रिशंकु रहे हैं।

4.05: जेजेपी के जोगीराम सिहाग ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सुरेंद्र पुनिया को मात दी है। जोगीराम को कुल 45748 वोट हासिल हुए हैं।
3.30: जेजेपी के जोगी राम सिहाग लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, उन्हें कुल 45748 वोट मिले हैं।
2.17: जेजेपी के जोगीराम कुल 43969 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं
1.56: भाजपा के सुरेंद्र पुनिया और जेजेपी के जोगी राम सिहाग के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल भाजपा के सुरेंद्र पुनिया आगे चल रहे हैं।
12.20: जेजेपी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर जारी दोनों ही पार्टी के उम्मीदवारों के बीच तकरीबन 100 वोटों का ही अंतर है।
10.36: जेजेपी के जोगी राम सोहाग और आईएनएलडी के रघुविंदर खोखा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। जोगी राम फिलहाल आगे चल रहे हैं।
10.16: भाजपा के सुरेंद्र पुनिया पीछे चल रहे हैं, बकि आईएनएलडी के रघुपवींद्र खोखा आगे चल रहे हैं।
इस बार बरवाला सीट से भाजपा ने सुरेंद्र पुनिया को मैदान में उतारा था, जबकि कांग्रेस ने भूपेंद्र गंगौर को टिकट दिया था। जबकि बसपा ने सुभाष धांसू और आईएनएलडी ने रघुबींद्र खोखा को टिकट दिया था। 2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से आईएनएलडी के वेद नारंग उम्मीदवार ने भाजपा के सुरेंद्र पुनिया को मात दी थी। बता दें कि इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 170648 है। जिसमे महिला मतदाता 78811 और पुरुष मतदाता 91835 हैं।


Click it and Unblock the Notifications
