Bahadurgarh Chunav 2024: बहादुरगढ़ में दिलचस्प हुआ चुनावी मुकाबला, क्या कांग्रेस दोहरा पाएगी जीत?
Haryana Bahadurgarh Chunav News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बहादुरगढ़ सीट पर भाजपा ने दिनेश कौशिक (Dinesh Kaushik, BJP Candidate) और कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह जून (Rajendra Singh June, Congress candidate) को उतारा है।
हरियाणा में बहादुरगढ़ सहित सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान होने हैं। मतगणना 8 अक्टूबर को होनी है।
यह भी देखें: Kalanaur Chunav 2024: कलानौर (SC) में कांग्रेस का वर्चस्व हो पाएगा खत्म? रेनू डाबला-शकुंतला खटक के बीच टक्कर

यह सीट फिलहाल कांग्रेस के पास है और पार्टी ने एक बार फिर मौजूदा विधायक, राजेंद्र सिंह जून पर भरोसा दिखाया है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस एक बार और बाजी मारेगी या फिर किसी और का इस बार इस सीट पर कब्जा होगा। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने कुलदीप चिकारा को टिकेट दिया है, जबकि बलवान सिंह जेजेपी और आसपा के उम्मीदवार हैं।
बहादुरगढ़, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक: राजेंद्र सिंह जून, कांग्रेस (15491 वोटों से जीत)
कुल वोटर-242025 पुरुष-128196 महिला-113829
दिनेश कौशिक, भाजपा उम्मीदवार
उम्र- 59 साल
शिक्षा- 10वीं
करियर- पूर्व विधायक नरेश कौशिक के भाई, पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
राजेंद्र सिंह जून, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र- 63 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर- चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। तीन बार विधायक चुने गए।
सीट का गणित- 2005, 2009 और 2019 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, 2014 में भाजपा जीती थी।
यह भी देखें: Rohtak Chunav 2024: रोहतक में कांटे की टक्कर, मनीष ग्रोवर vs भारत भूषण बतरा में किसकी होगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications