Kalanaur Chunav 2024: कलानौर (SC) में कांग्रेस का वर्चस्व हो पाएगा खत्म? रेनू डाबला-शकुंतला खटक के बीच टक्कर

Haryana Kalanaur (SC) Chunav News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कलानौर (SC) सीट पर भाजपा ने रेनू डाबला (Renu Dabla, BJP Candidate) और कांग्रेस ने शकुंतला खटक (Shakuntla Khatak, Congress candidate) को उतारा है।

हरियाणा में कलानौर (SC) सहित सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान होने हैं। मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी होंगे।
यह भी देखें: Rohtak Chunav 2024: रोहतक में कांटे की टक्कर, मनीष ग्रोवर vs भारत भूषण बतरा में किसकी होगी जीत?

Kalanaur Vidhansabha Seat

हरियाणा में रोहतक की कलानौर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए है। यह सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ रही है, जहां 1991 से ही महिला प्रतिनिधियों का दबदबा रहा है। कांग्रेस की करतार देवी 1991, 1996 और 2005 में विधायक चुनी गईं। इसके बाद शकुंतला खटक ने 2009, 2014 और 2019 में जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने लगातार चौथी बार शकुंतला खटक को उम्मीदवार बनाकर उन पर भरोसा जताया है। उनके वर्चस्व को चुनौती देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रेणु डाबला को अपना उम्मीदवार बनाया है। खटक और डाबला दोनों ही धानक समुदाय से हैं और राजनीति में आने से पहले स्टाफ नर्स थीं।

कलानौर (SC), विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक: शकुंतला खटक, कांग्रेस (10624 वोटों से जीत)
कुल वोटर-215312 पुरुष-114362 महिला-100950

रेनू डाबला, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-36 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-5 साल रोहतक मेयर रहीं रेनू ने 2019 में भाजपा ज्वाइन की।

शकुंतला खटक, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-51 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-2009, 2014 और 2019 में लगातार जीत दर्ज की है।

सीट का गणित-अनुसूचित जातियों के लिए रिजर्व इस सीट पर 2005 से कांग्रेस जीतती आ रही है।
यह भी देखें: Garhi Sampla-Kiloi Chunav 2024: गढ़ी सांपला-किलोई में मंजू हुड्डा vs भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+