रेवाड़ी: चाची पर भतीजी का रेप कराने का आरोप, केस दर्ज
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपनी भतीजी का रेप कराने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर महिला सहित चार युवाओं के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और साजिश रचने की धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाची के गांव के युवक के साथ गलत संबंध
मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले के अंतर्गत आने वाले कोसली क्षेत्र का है। यहां एक महिला पर अपनी भतीजी का गांव के चार युवाओं से रेप कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां के अनुसार, उसके तीन बच्चे हैं। दो नाबालिग बेटियां अपनी चाची के पास रहती हैं। दो-तीन दिन पहले उसकी बेटियों ने उसे बताया कि चाची का गांव के युवक के साथ गलत संबंध है, जिसे उन्होंने देख लिया था। इसके बाद चाची ने उन दोनों बहनों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। ये भी कहा कि ये बात किसी को बताया नहीं।
भतीजी को युवक के हवाले कर कराया रेप
आरोप है कि चाची ने दोनों बहनों को सलाह दी कि वह भी गांव के युवकों विकास, ललित, मोहन और अमित से बात करना शुरू कर दें। महिला की बड़ी बेटी ने कहा कि चारों युवकों ने उससे प्रेम संबंध बनाने और बातचीत करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर उन्होंने उसे गालियां दीं। आरोप है कि चाची ने छोटी बेटी को विकास के हवाले कर उसके साथ रेप करवाया। इस मामले में लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित चार युवाओं के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और साजिश रचने की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications