Ateli Results 2024: हरियाणा की इकलौती सीट जहां BSP ने BJP और कांग्रेस को पछाड़ा, यह है पूरा समीकरण
Ateli Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए है। पूरे प्रदेश में अटेली विधानसभा सीट इकलौती ऐसी है जहां बीएसपी ने बीजेपी और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। यहां बीएसपी प्रत्याशी अत्तर लाल कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं।
बीएसपी उम्मीदवार ने लगातार लीड बनाई हुई है। अटेली सीट से अट्टर लाल 4500 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
इस सीट पर बीजेपी ने राव इंद्रीजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव को उम्मीदवार बनाया है. लेकिन छह राउंड की मतगणना के बाद वो बसपा उम्मीदवार अत्तर लाल ने पांच हजार से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

Ateli Chunav Result 2024: अटेली सीट पर कौन आगे? जानिए पल-पल का अपडेट
बसपा उम्मीदवार अत्तर लाल बीजेपी की आरती सिंह राव से पांच हजार चार सौ वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. अत्तर लाल को अबतक 22 हजार 621 और आरती राव को 17 हजार 197 वोट मिले हैं.कांग्रेस की अनीता यादव 10 हजार 520 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं. अगर बसपा यह सीट जीतती है तो यह राव इंद्रजीत सिंह के लिए करारी हार मानी जाएगी.












Click it and Unblock the Notifications