Ateli Chunav Result 2024: बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह ने जीता चुनाव, BSP हारी

Ateli Election Result 2024: हरियाणा विभानसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना सुबह से जारी है। हरियाणा के इन विधानसभा सीटों में खास है अटेली विधानसभा सीट।

अटेली विधान सभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर देखने को मिल रही है। बनते बिगड़ते समीकरण और पल पल की अपडेट के लिए देखते रहे हमारा लाइव ब्लॉग

ateli

LIVE Feed
Oct 08, 2024, 4:53 PM IST

बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह ने जीता चुनाव

ATELI में BJP प्रत्याशी आरती सिंह राव चुनाव जीतीं, BSP के अतर लाल 2500 वोटों से चुनाव हार गए.
Oct 08, 2024, 4:00 PM IST

बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह राव आगे

आरती राव 16वें राउंड में 2238 वोटों से आगे चल रही हैं. बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह राव को अभी तक 51041 वोट प्राप्त हुए हैं. वहीं अतर लाल को 48803 मत मिले हैं. वहीं तीसरे नंबर पर चल रही अनीता यादव को 26642 मत प्राप्त हुए हैं.
Oct 08, 2024, 3:08 PM IST

अतर लाल की बढ़त बरकरार

अटेली विधानसभा सीट पर अतर लाल की बढ़त बरकरार 2928 वोटों से चल रहे आगे, BJP की आरती राव दूसरे नंबर पर
Oct 08, 2024, 1:49 PM IST

अटेली का रण बसपा जीत सकती है

इस सीट पर बीजेपी ने राव इंद्रीजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव को उम्मीदवार बनाया है। वह पीछे हैं
Oct 08, 2024, 1:02 PM IST

हरियाणा की इकलौती सीट, जहां BJP-कांग्रेस को पछाड़ BSP चल रही सबसे आगे

हरियाणा में एक सीट पर बीएसपी उम्मीदवार ने लगातार लीड बनाई हुई है. अटेरी सीट से अट्टर लाल 4500 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.
Oct 08, 2024, 12:59 PM IST

इस सीट पर पिछले दो चुनवों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है

अटेली विधानसभा सीट पर अगर बसपा जीतती है तो यह पार्टी के बड़ी बात होगी, क्योंकि इस सीट पर पिछले दो चुनवों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है.
Oct 08, 2024, 11:59 AM IST

अटेली सीट पर केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव की साख

अटेली सीट पर दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) उम्मीदवार आयुशी अभिमन्यु राव और आप प्रत्याशी सुनील राव भी काफी पीछे हैं. अटेली सीट पर केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव की साख भी जुड़ी है,
Oct 08, 2024, 11:41 AM IST

Ateli Result 2024: अटेली सीट पर कौन आगे?

हेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में BSP उम्मीदवार अतर लाल आगे निकले अटेली विधानसभा सीट पर पहले राउंड में इंद्रजीत राव की बेटी आरती राव आगे चल रही थी. लेकिन, आरती राव अब दूसरे नंबर पर चली गयी हैं. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अनीता यादव तीसरे नंबर पर हैं
Oct 08, 2024, 10:04 AM IST

Ateli Election Result 2024: अटेली विधानसभा सीट

शुरुआती रुझान आना शुरू हो चुके हैं। इस हाई प्रोफाइल सीट पर सभी की नजरे रही हैं और जीत के दावे भी लंबे समय से किए जा रहे हैं। बता दें कि इस सीट में शुरुआती रूझान में कांग्रेस आगे चल रही थी। लेकिन अब बीजेपी की आरती आव आगे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+