हरियाणा के दंगल में आज दम दिखाएंगे केजरीवाल, पंजाब CM मान भी रहेंगे साथ
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से हरियाणा में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। आज केजरीवाल जगाधारी विधानसभा में रोड शो करेंगे, इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि आप इस बार हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। आप नेताओं की ओर से हरियाणा में दिल्ली और पंजाब के काम का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। साथ ही आप नेता केजरीवाल की का भी हवाला दे रहे हैं। आप नेताओं का दावा है कि हरियाणा के लोगों के सामने एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने दिल्ली में केजरीवाल सरकार और पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए काम को देखा है। इन सब को देखने के बाद, लोग बदलाव के लिए जाएंगे और अरविंद केजरीवाल की नई और ईमानदार राजनीति और आप को वोट देंगे। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होंगे और परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

केजरीवाल कहां-कहां करेंगे रोड शो
हरियाणा के जगाधारी में दिल्ली के पूर्व सीएम का पहला रोड शो होगा। जगाधारी के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और दादरी में भी अरविंद केजरीवाल प्रचार करेंगे। रोड शो, रैली और नुक्कड़ सभाओं के जरिए आप को वोट करने की अपील करेंगे। रोड शो के जरिए केजरीवाल ज्यादा से ज्याद लोगों से संवाद करने की कोशिश करेंगे और पार्टी का विजन बताएंगे।
पहली दफा जनता के बीच जाएंगे केजरीवाल
इससे पहले आप महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बताया था कि अरविद केजरीवाल हरियाणा में 11 जिलों में रोड शो और सभाएं करेंगे। केजरीवाल कथित शराब घोटाला और आम आदमी पार्टी के काम को लोगों के बीच बताएंगे। हरियाणा में लोगों के बीच जाकर उनका भरोसा जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications