जातिगत जनगणना को अनिल विज ने बताया चुनावी खेल, कहा- 'अलग-अलग टुकड़ों में बांटने का एक उचित प्रयास'

Anil Vij: जातिगत जनगणना के मुद्दे पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है। अनिल विज ने जातिगत जनगणना को चुनावी खेल बताते हुए कहा कि देश को अलग-अलग टुकड़ों में बांटने का एक उचित प्रयास है। उनका ये बयान उस वक्त सामने आया, जब जातिगत जनगणना को लेकर पूरे देश में एक सियासी घमासान मचा हुआ है।

विपक्षी दल लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रहे है। इतना ही नहीं, बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़ें पेश कर दिए है। इन आंकड़ों को लेकर देश की सियासत और गरमा गई है। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बिहार की तर्ज पर राजस्थान में जातिगत जनगणना करने की बात कही है।

Anil Vij

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार 7 अक्टूबर को जातिगत जनगणना के मुद्दे पर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान अनिल विज ने कहा,

जातिगत जनगणना देश को एकजुट करने के बजाय उसको अलग-अलग टुकड़ो में बांटने का एक उचित प्रयास है। 70 साल बाद हमें भारतीय होकर जीना चाहिए। हम सब एक हैं, हम सब भारतीय हैं। जातिगत जनगणना की प्रमाणिकता क्या है?

अनिल विज ने आगे कहा कि इसका मतलब ये हुआ कि सरकार के हाथ में रजिस्टर आ गया कि जिसको चाहे उस जाति में डाल दे। क्या जनगणना में आने के बाद ही लोगों को लाभ मिलेगा? ये सब चुनावी खेल है पहले भी मंडल आयोग हुआ था।

इतना ही नहीं, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने AAP को 'घोटालों की बाप पार्टी' बताया। अनिल विज ने तंज करते हुए कहा,'महा घोटाले की बाप' पार्टी 'आप' के नेता अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या घोटाले किए हैं। उन्हें खुद अपने द्वारा किए गए घोटालों की सूची देनी चाहिए। इससे दोनों का समय बचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+