अमित शाह ने सीएम खट्टर की मंच से की तारीफ, कहा- हरियाणा से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद को किया खत्म
Haryana News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने हरियाणा में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तारीफ की।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पिछले 9 वर्षों में अंत्योदय की भावना से निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद की राजनीति को खत्म किया है।

अमित शाह ने कहा कि विकास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से हरियाणा प्रदेश को पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है। जबकि, इससे पहले की सरकार के 10 सालों के कार्यकाल में केवल 40 हजार करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई।
इतना ही नहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने देश को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में 7 आईआईटी बने, 7 आईआईएम बने, 15 एम्स बने, वहीं हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 77 नए कॉलेज बनवाएं, 13 यूनिवर्सिटियां बनाईं।
उन्होंने बोलते हुए कहा कि हरियाणा मुख्यमंत्री ने 2 नए एयरपोर्ट बनवाएं, 8 मेडिकल कॉलेज बनवाएं। 16 नए अस्पताल बनवाएं, इसके अलावा 28 हजार किलोमीटर से ज्यादा रोड बनाने का काम मनोहर लाल खट्टर सरकार ने किया।












Click it and Unblock the Notifications