अंत्योदय उत्थान के लिए अमित शाह ने कई योजनाओं का किया शुभारंभ, रोडवेज बस में फ्री यात्रा की मिलेगी सुविधा

Haryana News: हरियाणा में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अंत्योदय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल पहुंचे। इस दौरान शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तारीफ की।

साथ ही, कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय उत्थान के लिए चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में अंत्योदय उत्थान के लिए नई योजनाओं का शुभारंभ किया।

Amit Shah

हरियाणा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में करनाल जिले में आज आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने 5 नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। शाह ने आयुष्मान भारत-चिरायु योजना में 14 लाख नए परिवारों को जोड़ा है। शाह ने हरियाणा में अंत्योदय परिवारों की आय बढ़ाने के लिए हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड का शुभारंभ किया।

यह बोर्ड अंत्योदय परिवारों के लिए अभी तक राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी व समीक्षा करेगा। यह बोर्ड आय जल्दी से बढ़ाने के लिए नई योजनाएं भी बनाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) का शुभारंभ किया।

इस योजना के तहत सालाना 1 लाख से कम आय वाले अंत्योदय परिवारों, जिनके 3 से अधिक सदस्य हैं, के हर सदस्य को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किमी तक निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री अंत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन योजना का भी शुभारंभ किया।

योजना में उन अंत्योदय परिवारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा, जो ऋण लेकर मिनी डेरी खोलना चाहते हैं। ऐसे परिवारों को एक साल तक दूध पर सहकारिता यूनियन के मूल्य से प्रति लीटर 10 रुपये ज्यादा मिलेंगे। शाह ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का भी शुभारंभ किया।

इस योजना में 1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 60 साल से अधिक आयु के सदस्यों को अयोध्या, वाराणसी आदि तीर्थों के दर्शन करवाए जाएंगे। आने-जाने का सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+