'अग्निवीरों के लिए बड़ा एलान' , हरियाणा में अमित शाह का जोरदार भाषण, Video

Rewari Amit Shah: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा की जीत पक्की करने के लिए रेवाड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान इंडी गठबंधन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी अमेरिका जाकर अंग्रेजी में बोल कर आए कि भारत में आरक्षण खत्म कर देंगे, किंतु बीजेपी ऐसा नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती है, वह कश्मीर में धारा 370 लागू करना चाहती है। अमित शाह ने लोगों से सवाल पूछा क्या आप ऐसा होने देंगे ? देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती है। यही कांग्रेस पार्टी है जिसने सेना अध्यक्ष को गुंडा कहने का दुस्साहस जताया था। कांग्रेस ने कभी सेना का सम्मान नहीं किया, उन्होंने भ्रांतियां फैलाने का कार्य किया। अभी एक भ्रांति फैला रहे हैं कि जो बच्चे अग्निवीर से वापस आएंगे उन्हें वैसे ही छोड़ दिया जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि हरियाणा का एक भी अग्निवीर पेंशन वाली नौकरी के बिना नहीं रहेगा। ये भारतीय जनता पार्टी का वादा है। भारत सरकार और हरियाणा सरकार मिलकर जितने भी अग्निवीर आएंगे सभी को पक्की पेंशन वाली शासकीय नौकरी देने का निर्णय पीएम मोदी ने लिया है। उन्होंने दोहराया कि मैं आपसे वादा करता हूं कि कोई भी अग्निवीर बिना पेंशन वाली नौकरी के नहीं रहेगा. ये मैं आपसे वादा करता हूं. सभी अग्निवीरों को पक्की पेंशन वाली सरकारी नौकरी दी जाएगी।

इससे पूर्व राव इंद्रजीत सिंह सहित तमाम भाजपा नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया।अमित शाह ने अपने संबोधन में वोट अपील करते हुए कहा कि रेवाड़ी जिले के भाजपा उम्मीदवारों को जीता कर आप लोगों को चंडीगढ़ भेजना है। उन्होंने ने कहा कि हरियाणा वीरों, ज्ञान, अध्यात्म और गीता की भूमि है। हमारे गुजरात में हरियाणा को बेहद सम्मान से देखते हैं, क्योंकि यहां की माताओं ने सेना में हर दसवां जवान सेना में भेजा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जवानों की वीरता और बलिदान की वजह से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने वन रैंक, वन पेंशन देने का काम किया है। यह कार्य कांग्रेस 70 सालों के कार्यकाल में नहीं कर पाई। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को कोई काम नहीं है। वह केवल अफवाह फैलाने का काम करते हैं। उनकी सरकार में एक सीएम आता था, वह अपने जिले का काम करता था। दूसरा सीएम अपने जिले काम करता था, किंतु बीजेपी की सरकार ने 36 बिरादरी का विकास किया है। इस 10 साल के अंदर हरियाणा में भ्रष्टाचार को खत्म करने का कार्य किया।
अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार कट, कमीशन और करप्शन से चलती है। यह सरकार डीलर और दामाद से चलती थी, जिसे बीजेपी ने समाप्त किया है।अमित शाह ने राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि उनको लगता है कि एमएसपी का नाम लेकर किसानों को बहकाया जा सकता है। उन्होंने साथ ने जोड़ा कि क्या राहुल गांधी को एमएसपी की फुल फॉर्म पता है? हरियाणा में सरकार सभी 24 फसलें एमएसपी कर खरीद रही है। जब कांग्रेस की सरकार थी, तो किसानों की हालत बदहाल थी. हमने गेहूं, बाजरा, सरसों और धान की एमएसपी बढ़ाई है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को 2 रुपये के मुआवजे की सरकार कहा जाता था। जब बारिश से फसल का नुकसान होता था, तो किसानों को दो-दो रुपये के चेक दिए जाते थे। किंतु बीजेपी सरकार ने किसानों को उचित मुआवजा दिया है।
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि कश्मीर में दोबारा धारा 370 दोबारा लागू कर देंगे। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि यह काम राहुल गांधी की तीसरी पीढ़ी भी नहीं कर पाएगी। क्योंकि कश्मीर भारत का हिस्सा है। राहुल कहते हैं कि कश्मीर में दूसरा झंडा फहराएंगे, लेकिन मैं दावा करता हूं कि कश्मीर में केवल तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+