Haryana News: ग्रामीण क्षेत्र में तय समय सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण किया जाएगा: मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली

Haryana News: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान खेत खलियान सड़क योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधायक की अनुशंसा पर 25 किलोमीटर तक के खेतों के रास्तों को पक्का किया जाता है।

विकास एवं पंचायत मंत्री बबली सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सोनीपत के कार्यालय में 23 कार्यों की अनुशंसा प्राप्त हुई। जिसमें से 13 कार्य स्कीम में कवर नहीं होते। बचे हुए 10 कार्य ही स्कीम कवर होते है। जिनके अनुमान तैयार करने उपरान्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सोनीपत के द्वारा मुख्यालय को भेज दिए गए हैं।

devendra singh babli

इसके अतिरिक्त गोहाना निर्वाचन क्षेत्र के विधायक की अनुशंसा के साथ 25 कार्यों का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। जो कार्यकारी अभियंता पंचायती राज सोनीपत के कार्यालय मे परीक्षणाधीन है। विकास एवं पंचायत मंत्री बबली ने आश्वासन दिया कि कम से कम समय में सभी कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+