Haryana News: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक को गंभीरता से लें सभी अधिकारी: मंत्री डॉ. कमल गुप्ता
Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक को गंभीरता से लें और जिला उपायुक्त की अनुमति के बगैर कोई भी विभागाध्यक्ष बैठक में अनुपस्थित न रहे। उन्होंने बैठक में गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया। उन्होंने उपायुक्त को बैठक से गैर-हाजिर रहने वाले जिला खजाना अधिकारी और हरियाणा एग्रो के डीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं उनकी एक दिन की सेलरी काटने के निर्देश भी दिए।
डॉ. कमल गुप्ता शुक्रवार को कैथल में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। बैठक में कुल 14 मामले रखे गए। जिनमें से 10 मामलों का मौके पर निपटान किया गया तथा 4 मामलों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला कष्ट निवारण समिति के सभी सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों के फोन नंबर अपने फोन में जरूर सेव रखें। जब भी कोई जन प्रतिनिधि किसी कार्य के लिए फोन करें तो उनका फोन रिसिव करें और नियमानुसार जायज कार्य को करने में देरी न करें।

बैठक में गांव बलवंती के ताराचंद की कृषि भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा किए जाने की शिकायत थी। जिस पर परिवादी ने बताया कि यह मामला पंचायती तौर पर निपट गया है। इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। वहीं बिरथे बाहरी गांव निवासी चरण कौर ने शिकायत दी थी कि गांव के कुछ लोगों द्वारा प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचारधीन है। इसी प्रकार अन्य पैंशन से संबंधित अन्य शिकायत में पिछले तीन महीनें से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही थी। बैठक के दौरान प्रार्थी ने बताया कि अब दो महीनें की पेंशन आ चुकी है। एक महीने की बकाया है। जिस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को जल्द पेंशन देने के निर्देश दिए और मौके पर ही मामले का निपटान हो गया।
गांव नंद सिंह वाला निवासी की बुढ़ापा पेंशन से संबंधित शिकायत थी। जिस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रार्थी की पेंशन बना दी गई है। मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता ने अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रार्थी की पेंशन 8 अगस्त तक खाते में आ जानी चाहिए। जिस पर प्रार्थी संतुष्ट नजर आए।
इसी प्रकार खुशहाल माजरा गांव निवासी सुनीता की जमीनी विवाद से संबंधित शिकायत थी। जिस पर डॉ. कमल गुप्ता ने एडीसी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करके मामले की जांच करने के निर्देश दिए। इस मामले को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
अंबेडकर कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या को लेकर थी। गांव वालों को पानी लेने के लिए दूर जाना पड़ता है। जिस पर मंत्री डॉ. गुप्ता ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। गांव धर्मपुरा में समर्सिबल बोर और पाईप लाइन बिछाने को लेकर थी। इस
पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि समर्सिबल बोर की अपरूवल पेंडिंग है और पाईप लाइन का टेंडर हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। इस मामले को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications