Haryana Election: 'बीजेपी को एक भी सीट नहीं जानी चाहिए', यमुनानगर में बोलीं सुनीता केजरीवाल
Sunita Kejriwal News: हरियाणा में इस के अंत ंमें विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल एक्टिव मोड में आ चुकी हैं। इसी कड़ी में सुनीता केजरीवाल शनिवार (27 जुलाई) यमुना नगर पहुंची, जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
सुनीता केजरीवाल ने यमुनानगर में बदलाव जनसभा में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने भीड़ को देखकर कहा कि इस जनसभा में उमड़े जनसमुदाय ने बता दिया है कि हरियाणा में बदलाव होने वाला है और AAP सरकार बनाने वाली है।

यमुनानगर जिले के साढौरा कस्बे की अनाज मंडी में 'बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लेंगे केजरीवाल' कार्यक्रम के तहत पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जन्म जन्माष्टमी वाले दिन हुआ है। भगवान उनसे कुछ बड़ा कराना चाहते हैं।
जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जन्म तो सिवानी में हुआ था, लेकिन पढ़ाई परवरिश हिसार में हुई। किसी ने भी नहीं सोचा था कि हिसार में साधारण परिवार में रहने वाले अरविंद केजरीवाल एक दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।
'भगवान उनसे कुछ बड़ा कराना चाहते हैं'
उन्होंने जनसभा में आगे कहा, "उनका जन्म 16 अगस्त, 1968 को हुआ था। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उस दिन 'कृष्ण जन्माष्टमी' थी। यह महज संयोग नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि भगवान उनके माध्यम से कुछ बड़ा करवाना चाहते हैं।"
सुनीता ने कहा कि भाजपा विकास के बारे में नहीं सोचती और केवल आम आदमी पार्टी ही राज्य में सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की स्थिति में सुधार कर सकती है। इसी के साथ उन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा को एक भी सीट नहीं देने का लोगों से आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications