AAP Candidate Haryana: आम आदमी पार्टी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची
AAP Candidate Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी ने पांचवीं सूची जारी कर दी है, जिसमें 9 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पांचवीं सूची में नरवाना, तोशाम, नांगल चौधरी, पटौदी, फिरोकपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, पलवल और पृथला सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात नहीं बनने पर आम आदमी पार्टी अकेले ही 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अब तक 70 उम्मीदवारों को टिकट दिया जा चुका है।

पांचवीं सूची से पहले दिन में आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची में सीएम नायब सिंह सैनी और विनेश फोगाट की सीट पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं। लाडवा सीट पर नायब सिंह सैनी के सामने जोगा सिंह और जुलाना सीट पर विनेश फोगाट के सामने कविता दलाल को टिकट दिया गया है।
आप उम्मीदवारों की पांचवीं सूची
नरवाना से अनिल रंगा
तोशाम से दलजीत सिंह
नांगल चौधरी से डॉ गोपीचंद
पटौदी से प्रदीप जुतैल
फिरोजपुर झिरका से वसीम जफर
पुन्हाना से नायब ठेकेदार बिसरू
होडल से एमएल गौतम
पलवल से धर्मेंद्र हिंदुस्तानी
पृथला से कौशल शर्मा
आप उम्मीदवारों की चौथी सूची
अंबाला कैंट से राज कौर गिल
यमुना नगर से ललित त्यागी
लाडवा से जोगा सिंह
कैथल से सतीर गोयत
करनाल से सुनील बिंदल
पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक
गन्नौर से सरोज बाबा राठी
सोनीपत से देवेंद्र गौतम
गोहाना से शिव कुमार रंगीला
बरोदा से संदीप मलिक
जुलाना से कविता दलाल
सफीदों से निशा देशवाल
टोहाना से सुखविंदर सिंह गिल
कलांवाली से जसदेव निक्का
सिरसा से शाम मेहता
उकलाना से नरेंद्र उकलाना
नारनौंद से राजव पाली
हांसी से राजेंद्र सरोखी
हिसार से संजय सतरोदिया
बादली से हैप्पी लोचाब
गुडगांव से निशांत आनंद












Click it and Unblock the Notifications