घर से चाऊमीन खाने निकला था युवक, रात को भी नहीं लौटा, 1 दिन बाद परिजनों को मिली ऐसी खबर
रोहतक। एक 28 साल का युवक अपने घर से चाऊमीन खाने निकला था। वह रात को भी वापस नहीं लौटा। परिजन उसे खोजते रहे। फिर फिर 1 दिन बाद उसकी लाश पंपहाउस में मिली। जिस पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार, मृत की पहचान रोहतक स्थित गांधी कैंप के रहने वाले अंकित के तौर पर हुई।

28 वर्षीय अंकित की शिनाख्ती के बाद साल्हावास पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा। उसके पिता हरीश अरोड़ा के मुताबिक, बेटा अंकित मंगलवार रात 8:30 बजे मां उषा से बोला था कि वह चाऊमीन खाने बाहर जा रहा है। इसके बाद वह रात भर घर नहीं आया। तब पड़ोसियों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार को उसकी गुमशुदगी की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। इस बीच झज्जर के जेएलएन अकहेड़ी मदनपुर पंप हाउस में एक युवक की लाश मिलने की सूचना बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस को मिली। तब गुरुवार को शिनाख्ती के बाद पता चला कि वो गांधी कैंप का अंकित ही है।
पुलिस ने अंकित के परिजनों को बुलावाया। फिर पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजनों से बात हुई तो उन्होंने अंकित का किसी से झगड़ा या तनाव में हाेने की बात से मना किया। तब पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या के रूप में देखा, क्योंकि अंकित के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। हालांकि,परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों के मुताबिक, अंकित पहले मोबाइल की दुकान चलाता था। उसके बाद वह ई-रिक्शा चलाने लगा।
परिजनों का कहना है कि, अंकित पहले मोबाइल की शॉप चलाता था, लेकिन घाटे के बाद वह ई-रिक्शा चलाने लगा था। उन्होंने रोते हुए बताया कि, अंकित परिवार का इकलौता लड़का था, जबकि उसकी दो बहनों की शादियां हो चुकी हैं। अब परिवार में मातम पसरा हुआ है। उसके परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर विलाप करते दिखे।












Click it and Unblock the Notifications