हरियाणा: मीता ने चाचा की हत्या का बदला लेने को 3 गैंग बदले, 2 मर्डर समेत 8 वारदातें कीं
सोनीपत. हरियाणा में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश विकास उर्फ मीता उर्फ पहलवान निवासी भदाना जिला सोनीपत ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए। मीता ने बताया कि, उसने अब तक 2 मर्डर समेत 8 वारदातों को अंजाम दिया। उसे अपने चाचा की हत्या का बदला लेना था, इसके लिए उसने 3 गैंग बदलीं।'

मोस्टवांटेड लिस्ट का अपराधी अरेस्ट
मीता रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद और झज्जर पुलिस की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल था। एसटीएफ की रोहतक यूनिट ने बहालगढ़ रोड सोनीपत से उसे पकड़ा, जिसके बाद उसे अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मीता बहुत सी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। चार जिलों की सीआईए यूनिट उसकी तलाश में लगी हुई थी। एसटीएफ की रोहतक यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने बताया कि आरोपी विकास उर्फ मीता सोनीपत के कुख्यात रामकरण बैंयापुर से जुड़ा रहा है। इस गैंग के अधिकतर बदमाश इस समय जेल में हैं।
इस तरह काला जठेड़ी गैंग के संपर्क में आया
विकास की गोहाना के बुसाना गांव के रामनिवास उर्फ कल्लू से दुश्मनी है। उसी का मर्डर कराने के लिए विकास काला जठेड़ी गैंग के संपर्क में आया था। उसने काला जठेड़ी के भागने में उसके गैंग की मदद की और बदले में जठेड़ी को रामनिवास की हत्या करनी थी। विकास उर्फ मीता पर रोहतक में 2017 में सुनारिया जेल के बाहर रामनिवास को गोली मारने का केस दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications