गलत दस्तावेज जमा करने वाले 4 सरपंच और 1 पंच को खट्टर सरकार ने किया बर्खास्त
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सोमवार को फतेहाबाद जिले के 4 सरपंच और 1 पंच को बर्खास्त कर दिया है।

इन पर आरोप है कि इसी साल पंचायत चुनाव लड़ने के लिए इन्होंने जाली शैक्षणिक दस्तावेज जमा किए थे। आधिकारिक पत्र के अनुसार यह कार्रवाई फतेहाबाद जिला प्रशासन की शिकायत पर की गई है।
बीते साल, हरियाणा सरकार ने ऑर्डिनेंस पास किया था जिसमें पंचायती राज चुनाव में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को निम्नतम योग्यता का धारी होना आवश्यक था।
ये सरपंच और पंच हुए हैं बर्खास्त
शिकायत के आधार पर पिलछियां गांव के सरपंच वीरपाल कौर,भानी खेरा के बलजीत कौर,समेन की सोनिल रानी और बनगांव की सरपंच सुनीता को बर्खास्त किया गया है।
साथ ही तलवारा वार्ड के पंच दर्शन सिंह को बर्खास्त किया गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए फतेहाबाद के डिप्टी कमिश्नर ने उपरोक्त सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और सभी को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया था।
तत्काल प्रभाव से हुए सस्पेंड
अपने बचाव में अभियुक्त कोई कागजात पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पेश किए गए कागजातों पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने सभी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
उन्होंने ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी और अन्य पंचायत अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे सभी चल अचल संपत्ति का चार्ज लें और उसे संबंधित पंचों को हस्तांतरित करें।












Click it and Unblock the Notifications