हरियाणावी डांसर-सिंगर हर्षिता की मौत पर बड़ा खुलासा, जीजा ने कराई थी हत्या
नई दिल्लीः हरियाणावी डांसर-सिंगर हर्षिता की मौत पर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस रिमांड पर चले रहे उसके जीजा ने सुपारी देने की बात कबूल ली है। बता दें, हर्षिता का जीजा दिनेश अभी जेल में बंद है। हर्षिता की मौत के बाद दिनेश पर आरोप लग रहे थे कि उसी ने हर्षिता की हत्या कराई है।

इसी सप्ताह 22 वर्षीय गायिका और डांसर हर्षिता की अज्ञात हमलावरों ने हरियाणा के पानीपत जिले में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हर्षिता दहिया और उसके तीन साथी कलाकार चमराडा गांव से करीब 4:30 बजे प्रोग्राम खत्म करके काकोदा की तरफ से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही काले रंग की कार में चार युवकों ने उनकी कार रुकवाई वह उनके तीनो साथियों को नीचे उतरने को कहा और हर्षिता की कनपटी पर गोली मार दी थी।
हरियाणवी गायिका हर्षिता ने मौत से कुछ दिन पहले अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर चुकी थी। जिसमें वो बता रही थी कि कोई उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। ये वीडियो उन्होंने धमकी देने वाले शख्स को जवाब देने के लिए पोस्ट किया था।
हर्षिता का डांस देखने के लिए हरियाणा में लोग दूर-दूर जाते थे। बताया जाता है कि सपना चौधरी के तर्ज पर हर्षिता डांस करती थी लेकिन कम समय में उसने सपना से अलग मुकाम बना लिया था। हर्षिता के कई डांस सोशल मीडिया पर वाररल हैं।
यह भी पढ़ें सहवाग ने अपने जन्मदिन से पहले AB डिविलियर्स से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications