CDS Bipin Rawat Asthi Visarjan: कृतिका और तारिणी ने नम आंखों से हरिद्वार में माता-पिता की अस्थियां की विसर्जित
CDS Bipin Rawat Asthi Visarjan: कृतिका और तारिणी ने नम आंखों से हरिद्वार में माता-पिता की अस्थियां की विसर्जित
हरिद्वार, 11 दिसंबर: शहीद सीडीएस जनरल विपिन रावत और मधुलिका रावत की दोनों बेटियां कृतिका और तारिणी आज हरिद्वार पहुंची। इस दौरान उन्होंने वीआईपी घाट पर नम आंखों से अपने माता-पिता की अस्थियां गंगा नदी में विसर्जित कीं। इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में लोगों उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। पर, उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। बता दें, कृतिका और तारिणी ने हरिद्वार पहुंचने से पहले दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट से अपने माता-पिता की अस्थियां एकत्र किया।

देश के पहले सीडीएम जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत शुक्रवार 10 दिसंबर को पंचतत्व में विलीन हो गए। बिपिन रावत की दोनों बेटियां कृतिका और तारिणी रावत ने अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार किया। तो वहीं, देशभर ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। बता दें, शनिवार 11 दिसंबर की सुबह छह बजे सेना का विशेष विमान सीडीएस बिपिन रावत की अस्थियां लेकर जौलीग्रांट के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से अस्थियां हरिद्वार लाई गई।
Recommended Video
यहां वीआईपी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। बता दें, घाट पर सुबह ही सेना की टुकड़ियां भी पहुंच गई थीं। साथ ही सेना का बैंड भी पहुंचा। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, ऋषिकेश मेयर अनीता मंगाई आदि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications