हरिद्वार: 3 साल की बच्ची से मारपीट का वीडियो वायरल, पकड़े जाने पर मां ने कही ये बात

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में एक महिला करीब तीन साल की मासूम बच्ची के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो में बच्ची की पिटाई करने वाली महिला कोई और नहीं, उसकी मां बताई जा रही है। साथ ही ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर का है।

Recommended Video

    हरिद्वार: 3 साल की बच्ची से मारपीट का वीडियो वायरल, पकड़े जाने पर मां ने कही ये बात
    Haridwar: Video of 3-year-old girl brutally beaten goes viral

    शुक्रवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में एक महिला अपनी करीब तीन साल की बेटी के साथ बेरहमी के साथ मारपीट कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि मां अपनी बेटी का हाथ पकड़कर मोड़ रही है। इससे बेटी के रोने पर वह उसे चुप रहने की बात कहते हुए उसे पीट रही है। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही बेरहमी मां पर कार्रवाई की मांग उठाई।

    वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्वार के एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत को सौंपी है। ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने मीडिया को बताया कि वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि मामला ज्वालापुर कोतवाली के सुभाषनगर क्षेत्र का है।

    पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने बताया कि किसी ने वीडियो बनाकर गलत ढंग से पेश की है। बताया कि उनकी बेटी के हाथ में खेलते हुए फैक्चर हो गया था। उसका कईं अस्पतालों में इलाज भी किया जा चुका है, लेकिन फैक्चर ठीक नहीं हो पा रहा है। अब उसके हाथ की मालिश बताई गई है। जब वह बेटी के हाथ की मालिश करती है तो वह ठीक तरह से मालिश नहीं कराने देती।

    मालिश के दौरान बच्ची के रोने पर उसे डराने के लिए थोड़ा मारा जरूर था ताकि उसका हाथ जल्द ठीक हो सके। एसएसआई ने बताया कि पूरे मामले की जांच चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। महिला फिर से बच्ची के साथ मारपीट ने करे इसके लिए उसपर नजर रखी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+