कोरोना काल में बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल को ग्रामीणों ने दी धमकी, कहा- 'वोट मांगने आओगे, तब...'
कोरोना काल में बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल को ग्रामीणों ने दी धमकी, कहा- 'वोट मांगने आओगे, तब...'
हरिद्वार, मई 20: कोविड संक्रमण की लहर कम होते ही जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के दौरे पर है। ऐसे में उन्हें लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला उत्तराखंड के रुड़की जिला का है। यहां झबरेड़ा क्षेत्र के भगतोवाली गांव में बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल विकास कार्यों की जानकारी लेने पीएचसी पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडिया वायरल होने के बाद विधायक के प्रतिनिधि ने पिता-पुत्र और तीन अज्ञात पर अनुसूचित जाति जनजाति उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
Recommended Video

यह पूरा मामला भगतोवाली गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झबरेड़ा से बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल 19 मई को गांव में विकास कार्यों और पीएचसी पर कोरोना टेस्ट की जानकारी लेने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ग्रामीण इकट्ठा हो गए और गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में जलभराव और नाली सफाई की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने विधायक को आने वाले विधानसभा चुनाव में गांव में न घुसने देने की बात तक कही।
इसका किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल से एक ग्रामीण कहता है, 'विधायक जी आपके सिर्फ पद का सम्मान है, जो आज आपको छोड़ रहे हैं, अगर आप इलेक्शन टाइम वोट मांगने आएंगे तो गैलरी में आपके के लिए लठ तैयार है।' ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक को सीधे धमकी देते हुए गांव से चले जाने के लिए कहा। उधर, विधायक देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पर साजिश के तहत ग्रामीण को भेजने का आरोप लगाया है।
अपशब्द बोलने वाला ग्रामीण नगर पंचायत चेयरमैन का करीबी है। हालांकि, इस मामले में गुरुवार (20 मई) को झबरेड़ा विधायक के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने पंकज व उनके पिता महकार और तीन अज्ञात के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications