हरिद्वार: BJP सांसद तीरथ सिंह रावत की कार का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

Recommended Video

    BJP MP Tirath Singh Rawat की गाड़ी Delhi Highway पर पलटी | वनइंडिया हिंदी

    हरिद्वार। उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हासदसे में वे बेहोश हो गए। गनीमत यह रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। हादसा होते ही कार्यकर्ता उन्हें हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया। जहां उनकी हालत चिंता से बाहर बताई जा रही है। घटना सुबह 7:30 बजे की है।

    BJP MP Tirath Singh Rawats car met with an accident near Bhimgoda-Pant Deep

    जानकारी के अनुसार, हादसा दिल्ली-हरिद्वार हाईवे भीमगोड़ा-पंत दीप के पास हुआ है। बता दें कि सांसद तीरथ सिंह रावत दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस हादसे में उनकी कार पूरी तरह पलट गई। हादसे में वे बेहोश हो गए। गनीमत रही की सांसद को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसा होते ही कार्यकर्ता उन्हें हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया।

    सांसद तीरथ सिंह का चिकित्सा परीक्षण करने वाले डॉक्टर महेंद्र सिंह का कहना है कि उनके हिप्स बोन में हल्की चोटें आई हैं। उनकी सभी जांचें कर ली गई हैं। सभी रिपोर्ट नॉर्मल हैं। उन्हें हायर सेंटर में जांच कराने की सलाह दी गई है। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं सांसद तीरथ सिंह ने भी अस्पताल से बाहर आकर मीडिया से बातचीत कर कहा कि वे अब ठीक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+