हरिद्वार: टापू पर फंसे 20 किसानों का किया रेस्क्यू, बचाव कार्य जारी
हरिद्वार, जून 20: उत्तराखंड के जसपुर गांव में गंगा में फंसे कम से कम 20 लोगों को बचा लिया गया है। इसके अलावा एक दूसरे गांव शिवपुरी में 15-20 लोगों के लिए बचाव कार्य जारी है। हरिद्वार एसडीएम लक्षर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस जल्द ही उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लेगी।

दरअसल, शुक्रवार (18 जून) गांव के 35 से 40 किसान खेती करने गंगा के बीच टापू पर गए थे। इस दौरान पहाड़ों पर हो रही तेज बरसात की वजह से अचानक गंगा नदी के जलस्तर में इजाफा होने लगा। जिसकी वजह से किसान उस टापू पर ही फंसे रह गए। शनिवार सुबह किसानों के परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद किसानों के फंसे होने की जानकारी मिलेन पर तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।
किसानों की टापू पर फंस रहने की खबर और अचानक गंगा के जलस्तर के बढ़ने की घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम लक्सर शैलेंद्र सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फिर सुबह करीब 10 बजे एसडीआरएफ की टीम को मौके पर किसानों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन शुरू किया।
वहीं अब रेस्क्यू ऑपरेशन का जानकारी देते हुए एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि फिलहाल जसपुर गांव के 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसके अलावा शिवपुरी गांव में 15-20 लोगों के लिए बचाव कार्य जारी है। जल्द ही उनको भी सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। इधर, उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ड्रोन के जरिए लोगों को बाढ़ के खतरे से आगाह कर रही है। बिजनौर SP ने बताया कि हरिद्वार से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे पानी बढ़ गया। 30 लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया। लोग बाढ़ वाले इलाके में ना जाए। हम ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications