VIDEO: इलाज के लिए दर्द से कराहती रही युवती, महिला डॉक्टर का नहीं पसीजा दिल

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो महिला अस्पताल का है। वीडियो में एक युवती दर्द से तड़पती बिलखती दिख रही है, लेकिन डॉक्टर के ऊपर जैसे जूं भी नहीं रेंग रही। दर्द से तड़पती युवती ने डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम हरदोई ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, हरदोई कोतवाली शहर के रद्देपूर्वा रोड की रहने वाली लड़की निकिता यादव अपनी बीमारी की दवा लेने अपने परिजनों के साथ अस्पताल आई थी। आरोप है कि वहां मौजूद महिला डॉक्टर से जब निकता ने इलाज के लिए कहा, तो वो भड़क उठी और अभद्रता के साथ-साथ मारपीट भी की। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो निकिता यादव नाम की मरीज इलाज के लिए महिला अस्पताल में आई थी। वह दर्द से कराह रही थी। इलाज में देरी होने पर उसने जमकर हंगामा किया। इस दौरान निकिता ने डॉक्टर निशी रावत के साथ बदसलूकी की और सरकारी रजिस्टर को भी फाड़ दिया।

क्या है वीडियो में

क्या है वीडियो में

यह वीडियो 17 जुलाई का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में निकता दर्द से रो रही है। परिजन डॉक्टर से इलाज के लिए कह रहे है, लेकिन डॉक्टर के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। अब पीड़ित निकिता यादव ने डीएम के समक्ष प्रस्तुत होकर कार्रवाई की मांग की है।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

डीएम ने दिए जांच के आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जब जांच के आदेश दिए तो देर रात में एक टीम महिला अस्पताल में जांच करने पहुंची। डीएम ने इलाज न करने वाली डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+