VIDEO: नरेश अग्रवाल के पासी सम्मेलन में बच्चों तक को बांटी शराब, भड़के भाजपा दलित सांसद
hardoi News, हरदोई। दलितों को लुभाने और उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने हरदोई में पासी सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में बच्चों से लेकर बड़ों तक की भीड़ जमा हुई। सम्मेलन के दौरान नरेश अग्रवाल के बेटे और सपा विधायक नितिन अग्रवाल खाने के पैकेट के साथ पहुंचे। इसके बाद सभी लोगों को खाने के जो पैकेट दिये गए, उनमें शराब के क्वार्टर भी दिए गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि बड़े-बूढ़ों के साथ बच्चों को भी शराब बांट दी गई और जहां पर यह सम्मेलन हो रहा था वह जगह कोई और नहीं बल्कि शहर का प्रतिष्ठित मंदिर श्रवण देवी का स्थान था जिसे लेकर पूरे शहर में चर्चा हो रही है।

मंदिर में हुआ आयोजन
भाजपा का दामन थामने वाले नरेश अग्रवाल भाजपाई होने के बाद अब पूरी तरह से अपनी पुरानी फिजा बनाने में जुट गए हैं। यूपी के हरदोई जिले में नरेश अग्रवाल अपना कद बढ़ाने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रहे हैं। आगामी चुनाव और अपनी साख को कायम रखने के लिए नरेश अग्रवाल ने शहर के प्राचीनतम मंदिर श्रवण देवी के स्थान पर पासी सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें बच्चे-बड़े-बूढ़े सभी इस सम्मेलन में शामिल हुए।
दलित सांसद ने आलाकमान को लिखा पत्र
सम्मेलन खत्म होने के बाद नरेश अग्रवाल के बेटे विधायक नितिन अग्रवाल खाने के पैकेट लेकर आए। इस पैकेट में शराब के पौवे भी थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे तो चर्चाओं का बाजार गरमाने लगा। वहीं सम्मेलन को लेकर भाजपा से दलित सांसद अंशुल वर्मा ने यूपी के सीएम योगी आदत्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि 'बीती 6 जनवरी को भाजपा नेता नरेश अग्रवाल द्वारा श्रवण देवी मंदिर में पासी समुदाय के लिए आयोजित एक सम्मेलन के दौरान स्थानीय लोगों और नाबालिगों के बीच लंच पैकेट में शराब वितरित की गई थी।'












Click it and Unblock the Notifications