Hardoi: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खोदी गई थी मिट्टी; बारिश हुई, पानी भरा और डूब गए 4 मासूम, दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के पचदेवरा क्षेत्र अंतर्गत मैकपुर गांव में एक पानी के गड्ढे मे चार बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत से चारो ओर कोहराम मचा गया। ग्रामीणों ने गड्ढे से जब तक चारो बच्चों को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सीओ हेमंत उपाध्याय सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए हैं ।
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खोदी गई मिट्टी से बना गड्डा
बता दें कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव के शौकीन के 8 वर्षीय बेटे मुस्तकीम और बेटी खुशनुमा के एलावा साबिर का 14 वर्षीय बेटा सद्दाम और 10 वर्षीय बेटा अजमत बकरी चराने गांव के किनारे गए थे। इसी बीच गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खोदी गई मिट्टी से बने भारी-भरकम गहरे गड्ढे में बरसात का पानी भर जाने से उसने तालाब का रूप ले लिया था।

4 बच्चों की डूबकर मौत
इसी पानी के अंदर चारों बच्चे किसी तरह चले गए। चारों बच्चे कुछ ही देर में गड्ढे के गहरे पानी में डूब गए। इसी बीच ग्रामीणों को खबर लगी तो ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मुस्तकीम, खुशनुमा, सद्दाम और अजमत की मौत हो चुकी थी। 4 बच्चों के डूबने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर जानकारी पाते ही सीओ हेमंत उपाध्याय और कई अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।
सीएम योगी ने जताया दुख
गड्ढे में डूबकर 4 बच्चों की मौत होने पर सीएम ने दुख जताया है, साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की बात कही है। सीएम के ऑफीशियल अकाउंट से ट्वीट किया गया है, जिसमें पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है।












Click it and Unblock the Notifications