Viral video: नशे में धुत शख्स को पुलिसकर्मी ने मारे चार मिनट में 38 बार जूते, एसपी ने किया निलंबित

UP police Viral Video: उत्तर प्रदेश में सिविल ड्रेस पहने एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक नशे में धुत युवक को जूते से बेरहमी से पीटते हुए देखा गया है। वीडियो हरदोई का है। जिसकी चर्चा पूरे पुलिस महकमे में हो रही है।

वायरल वीडियो में एक सिपाही सरेआम युवक की जूतों से पिटाई करता नजर आ रहा है। कथित तौर पर सिपाही ने युवक को 4 मिनट में 38 बार जूतों से मारा।

UP police Viral Video

सिपाही पर गिरी गाज

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

Recommended Video

    Viral video: नशे में धुत शख्स को पुलिसकर्मी ने मारे चार मिनट में 38 बार जूते, एसपी ने किया निलंबित

    पुलिसकर्मी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है, जिसने शख्स के चेहरे और पूरे शरीर पर जूते बरसाए थे। वहीं घटना को लेकर बताया जा रहा है कि वह शख्स नशे में था और स्थानीय दुकान पर लोगों के साथ गाली-गलौच कर रहा था।

    यूपी 112 में तैनात सिपाही दिनेश

    सिपाही दिनेश शाहाबाद कोतवाली में यूपी 112 में तैनात है और उसकी ड्यूटी बाइक दस्ते में थी, जहां सिपाही सादी वर्दी में दुकान पर सामान खरीदने गया था। बताया जा रहा है कि वहां पर एक युवक नशे में लोगों के साथ अभद्रता कर रहा था, जिसके बाद सिपाही और युवक के बीच कहासुनी हो गई।

    घटना पर एएसपी का बयान

    घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा, "पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। कांस्टेबल सादे कपड़ों में एक बाजार का दौरा कर रहा था। वहां उसने एक व्यक्ति को नशे की हालत में देखा, जो लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। नशे में धुत व्यक्ति ने पुलिसकर्मी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और इसके बाद लड़ाई हुई। पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+