तीन फीट के विपिन की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार, कहा- सर शादी करवा दीजिए
तीन फीट के विपिन की यूपी सीएम योगी आदित्यनाश से गुहार, कहा- सर शादी करवा दीजिए
हरदोई, जून 05: तीन फीट दो इंट के अजीम मंसूरी का नाम तो आप सब को याद ही होगा, जो महीने भर पहले कैराना कोतवाली में अपनी शादी की गुहार लगाकर चर्चाओं में आए थे। ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आया है। यहां विपिन भी शादी करने के लिए परेशान है। विपिन ने शादी करवाने की गुहार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई है।
Recommended Video

सीएम के पास हर समस्या का है निदान
दरअसल, हरदोई की शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा निवासी विपिन अर्कवंशी अपनी शादी कराने के लिए काफी परेशान है। विपिन अर्कवंशी का कहना है कि 3 फीट का कद होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो रही है। विपिन की मानें तो उन्हें जीवनयापन करना अब एक समस्या नजर आने लगी है। तो वहीं, अब विपिन अर्कवंशी ने अपने लिए जीवनसाथी की तलाशने के लिए मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगाई है। विपिन का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पास तो हर समस्या का निदान है।
लड़की कैसी भी हो चलेगी
बता दें कि विपिन अपने 2 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं। विपिन का कहना है कि कम हाइट की वजह से उसका शादी का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है और कई लड़कियों ने उसको रिजेक्ट किया है। विपिन बताते हैं कि वह एक पौधों की नर्सरी में कार्य करता है जहां 5 हज़ार रुपए महीना सेलरी मिलती है। उसके पास घर मकान व दुकान है, जिससे परिवार का पेट पाल सकता है। लड़की कैसी भी हो चलेगी।
मेरा भी विवाह करा दें, बड़ी कृपा होगी
विपिन ने कहा कि शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरे जैसी हाइट के युवक अजीम मंसूरी की शादी कराई थी। अत: मेरी अपील है कि वह मेरा भी विवाह करा दें। बड़ी कृपा होगी। हरदोई के विपिन काफी लम्बे समय से विवाह के लिए परेशान है। घर वालों ने तमाम जगह प्रयास किया, लेकिन तीन फीट की लम्बाई बाधक बन रही है। इतना ही नहीं, विपिन ने विवाह के लिए हरदोई में सभी सरकारी कार्यालय में गुहार लगाने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ही मदद मिलने की उम्मीद जताई है। विपिन को भरोसा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ उनकी मांग पर ध्यान देंगे। जिससे उनका भी एक वैवाहिक जीवन हो सके।












Click it and Unblock the Notifications