शादी में फायरिंग करते हुए तमंचे पर डिस्को, दो युवक गिरफ्तार
Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में शादी समारोह में आये युवकों ने तमंचे पर डिस्को गाने पर अवैध तमंचों से जमकर फायरिंग की जिससे अफरातफरी मच गई। दोनों युवक यहां बारात में तमंचे पर डिस्को गाने पर दोनों हांथों में तमंचे लेकर फायर कर रहे थे।

शहर के रॉयल होटल में हर्ष फायरिंग करना दो युवकों को महंगा पड़ गया है। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने की सूचना पर पुलिस ने शाहजहांपुर जनपद के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तीन तमंचे व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रॉयल होटल में एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। बारात शाहजहांपुर के प्रिंस की आई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी शादी समारोह में शाहजहांपुर जनपद के मोहल्ला अजीज गंज निवासी सुवेक उर्फ देव वर्मा और उनका साथी अभिषेक शुक्ला भी आये हुए थे।
यहां इन दोनों ने तमंचे पर जमकर डिस्को किया और अवैध तमंचे हाथ में लेकर जमकर फायरिंग की। बताया जाता है कि एक युवक के हाथ में 2 तमंचे थे जबकि एक युवक एक तमंचे से फायरिंग कर रहा था।
ये भी पढ़ें- ससुराल जाते समय युवक की रास्ते में हत्या, बीवी और प्रेमी पर शक












Click it and Unblock the Notifications