ससुराल जाते समय युवक की रास्ते में हत्या, बीवी और प्रेमी पर शक
Mainpuri news, मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या के बाद शव को नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। युवक की शिनाख्त कासगंज निवासी पंकज सक्सेना के रूप में की गई है, जो पिछले 17 जनवरी से लापता था। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था। पूरे मामले पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

मामला मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र का है, जहां नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। मृतक की जेब में मिली आईडी प्रूफ से पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कासगंज निवासी पंकज सक्सेना के रूप में की है।
वहीं मृतक की पत्नी और उनके प्रेमी पर हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। 17 जनवरी को घर से अपनी ससुराल अपनी पत्नी की विदा कराने निकला था और तभी से युवक लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ये भी पढ़ें-शामली: युवक को 25 लड़कों के गुट ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लोग बनाते रहे वीडियो












Click it and Unblock the Notifications