महंत की गिरफ्तारी के बाद हुआ प्रदर्शन फिर हुई कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

हरदोई। हरदोई के शाहाबाद में महंत की गिरफ्तारी के मामले में एसपी ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। विहिप के लगातार प्रदर्शन के बाद पुलिस बैकफुट पर आई है। एसपी ने महंत की गिरफ्तारी और आश्रम से रुपये व गांजे की बरामदगी की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को सौंप दी है। वहीं मामले में कोतवाल पर कार्रवाई के बाद बचाये जाने को लेकर चर्चा है।

two policeman suspended in the arrest of monk in ashram

11 जुलाई को शाहाबाद के नर्मदा आश्रम में पुलिस टीम ने छापा मारा था। इस दौरान महंत श्री ऋषिदास के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये और 4 किलो गांजा बरामद होने का दावा कर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया था। मामले से नाराज विहिप नेताओं ने आश्रम निर्माण के लिए रखे साढ़े चार लाख रुपये पुलिसकर्मियों द्वारा उठा ले जाने और डेढ़ लाख रुपये की ही बरामदगी दिखाने का आरोप लगाया था।

मंगलवार को विस्तृत जांच और महंत की रिहाई के लिए कलक्ट्रेट में धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था। पुलिसकर्मियों को लेकर उठ रहे सवालों पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सख्त रुख दिखा मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को सौंप दी।
सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह की आख्या पर शाहाबाद कोतवाली में तैनात सिपाही अतुल कुमार और चतुर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच शुरू कराई गई है। अगर दोषी हुए तो कोतवाल पर भी कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+