शराब पीने के बाद पति-पत्नी के झगड़े में 2 माह की मासूम की गई जान

Uttar pradesh News, हरदोई। उत्तर पद्रेश में हरदोई के बघौली थाना इलाके के चनोखर गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शराबी पति को उसकी पत्नी ने शराब पीने से रोका तो वह आग-बबूला हो उठा। उसने पत्नी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। ऐसे में पत्नी की गोद में 2 माह की मासूम बच्ची को चोटें लग गईं, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत होने पर वह हैवान वहां से भाग निकला।

two month daughter died when drunk husband beats up his wife

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस उस हत्यारे शराबी की तलाश में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, चनोखर गाँव का निवासी रमेश पुत्र छोटे लाल शराब का आदी है। उसकी पत्‍‌नी रामश्री उसे ऐसा करने से रोकने लगी तो दोनों में कहासुनी हो गई। वह हाथापाई पर उतर आया। डंडा लेकर उसने रामश्री को पीटना शुरू कर दिया।

two month daughter died when drunk husband beats up his wife

शराब के नशे में उसने बहुत जोर से डंडे मारे। ऐसे में रामश्री को तो चोटें आईं ही, साथ ही उसकी गोद में ली गई 2 माह की मासूम बच्ची भी डंडे का शिकार हो गई। मौके पर ही उसका दम टूट गया। रामश्री भी घायल होकर बेसुध हो गई। यह देखकर रमेश वहां से भाग गया। शिकायत मिलने पर बघौली प्रभारी फूलचंद्र सरोज मौके पर पहुंचे। मृतक बच्ची के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रमेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

इस मामले में एएसपी ज्ञानजंय सिंह का कहना है कि हत्यारे की तलाश की जा रही है। वह आए दिन घर में क्लेश करता था। मारपीट में उसकी पत्नी को चोटें आईं हैं और उसकी बच्ची की भी जान गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+