हरदोई: दिवाली की रात दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, फोर्स तैनात
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई का पाली इलाका पटाखों की जगह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलियां चल गई, जिसमें दो लोगों के पेट मे गोली लगने से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था। दोनों व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
हरदोई जिले के थाना पाली के खमरिया रमपुरा इलाके के खम्हरिया गांव में वर्तमान प्रधान पति विजय यादव व पूर्व प्रधान नयिपाल यादव के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसको लेकर दोनों पक्षों की तरफ से आए दिन झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक, रात में पूरा गांव दिवाली की खुशियां मना रहा था। उसी बीच जुआं के फड़ में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा। पहले तो गाली गलौज हुआ, फिर लाठी डंडे चलने लगे। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। गोली की आवाज़ सुनते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। इस गोली कांड में विजय यादव के दोनों पुत्रों ववलेश व नाहर को गोली की मामूली रगड़ लगी, जबकि नयिपाल यादव के भतीजे सुनील (33) व मुकेश (28) पुत्रगण हरि सिंह यादव के पेट मे गोली जा लगी।
इलाज के दौरान दोनों की मौत
दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां नाजुक हालत के कारण उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। तनावपूर्ण स्थित को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications