Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भीषण सड़क हादसे में साले-बहनोई समेत 3 की मौत, बारात से लौट रहे थे वापस

Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार साले बहनोई समेत 3 लोगों की मौत हो गई। सभी बारात से वापस आ रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

three died in road accident bahraich

ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ हादसा

मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ककरघटा के पास मिलन ढाबे के पास का है। बीती रात एक बारात में शामिल होकर लौट रहे 3 बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी को सीएचसी शाहाबाद लाई जहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ है, लेकिन फिलहाल वाहन अज्ञात ही बताया गया है।

three died in road accident bahraich

एक बाइक से जा रहे थे तीनों लोग

हादसे में मरने वालों की पहचान बलराम गुप्ता पुत्र शिव दयाल विनय कुमार गुप्ता पुत्र राजाराम निवासी खजांची टोला शहर कोतवाली व बलराम के साले पिंकू गुप्ता पुत्र रामनारायण निवासी मियांपुर शाहाबाद के रूप में हुई। बताया जाता है कि बलराम व विनय स्कूटी से एक बारात में जा रहे थे स्कूटी मिलन ढाबे के पास पंचर हो गई तो बलराम ने अपने साले पिंकू को बुलाया था और उसी के बाइक से बारात गए थे। वापस ढाबे के पास आ रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+