हरदोई: ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, चार घायल

हरदोई। हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

three died in road accident in hardoi

बिलग्राम कोतवाली के ग्राम गदुवापुर निवासी सुनील कुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह, विमल कुमार, अरविंद कुमार, सुशील, पुष्पेंद्र, नरेंद्र सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर गेहूं पिसाने के लिए अपने गांव से बिलग्राम आ रहे थे। उनका ट्रैक्टर ट्राली कटरा बिल्हौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही नौमलिकपुर मोड़ के पास पहुंची ही थी कि तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रहे ट्रक ने उनके ट्रैक्टर ट्राली में अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सुनील कुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया, जहां पर उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे में बाकी सभी घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र कुमार ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+