14 साल की किशोरी को BF ने दिया धोखा फिर 50 हजार में बेची गई, STF ने 5 साल बाद किया बरामद
हरदोई।
यूपी के हरदोई में प्रेमजाल में फंसाई गई 14 साल की नाबालिग को धोखा देकर उसका प्रेमी फरार हो गया। वह एक अनजान व्यक्ति के संपर्क में आई और फिर उसने उसका 50 हजार रुपयों में सौदा कर दिया। पहले प्रेमी और फिर अनजान व्यक्ति के द्वारा धोखे का शिकार हुई किशोरी को 5 साल बाद एसटीएफ ने बरामद किया है। इस दौरान 19 साल की हो चुकी लड़की 3 साल की बेटी की मां है। पुलिस ने सीतापुर से लड़की को बरामद किया है और उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। साथ ही अब लड़की को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई कर रही है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
शादी का वादा कर दिया धोखा
प्रेमजाल में नाबालिग को फंसाने और फिर उसे बेचे जाने का यह सनसनीखेज मामला हरदोई जिले के थाना माधौगंज इलाके का है। 2014 में 14 साल की एक किशोरी अपनी रिश्तेदारी में गई थी, जहां उसके रिश्तेदार के बेटे बबलू और उसके साथी सत्येंद्र ने उसे बहलाया फुसलाया और सत्येंद्र ने उससे शादी का वादा किया। इस दौरान किशोरी के परिजनों को इसकी भनक लग गई, लेकिन प्रेमजाल में फंसी किशोरी एक दिन प्रेमी के कहने पर अपना घर छोड़कर उसके पास चली गई। जिसके बाद उसके प्रेमी ने कुछ दिन अपने पास रखा और फिर उसके साथ शादी ना करने की बात कहकर उसे भगा दिया। किशोरी के न मानने पर उसका प्रेमी उसे कानपुर रेलवे स्टेशन लेकर गया, जहां से उसे छोड़कर फरार हो गया।

अनजान 'बाप' ने 50 हजार में बेचा
इस दौरान किशोरी को एक अनजान व्यक्ति मिला और अपने घर में बेटी की तरह रखने का उसने आश्वासन दिया, लेकिन सीतापुर के पिसावां थाना इलाके के बाजपुर गांव में नरेंद्र नामक व्यक्ति के हाथों उसने 50 हजार रुपयों में लड़की को बेच दिया। नरेंद्र ने अपने बेटे प्रदीप की उसके साथ शादी कर दी। शादी के बाद 19 साल की हो चुकी लड़की अब 3 साल की बेटी की मां भी है।

15 थानेदार बदले, नहीं हो सका खुलासा
दरअसल, 20 मई 2014 को लड़की के प्रेमी सत्येंद्र ने उसे भागने को कहा था और उससे शादी का वादा किया था। लड़की प्रेमी के पास गई और उसके साथ रही, लेकिन कुछ दिन बाद उसके प्रेमी ने उसे धोखा दे दिया और कानपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में उसे झंकार नामक व्यक्ति मिला जिसने उसे धोखा दिया और फिर 50 हजार रुपये में बेच दिया। किशोरी के पिता ने बबलू, सत्येंद्र और उसके साथी मुलायम के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। लड़की की बरामदगी के लिए तीनों से पूछताछ की गई थी,लेकिन लड़की नहीं मिल सकी। इस दौरान थाने में 15 थानेदार बदले, लेकिन मामले का खुलासा नहीं हो सका।

एसटीएफ ने 5 साल बाद किया लड़की को बरामद
इस मामले में एसटीएफ ने कॉलर आईडी आइडेंटिफिकेशन ऐप के माध्यम से लड़की को खोज निकाला। इसके लिए लड़की के पिता के नंबर पर की गई 5000 कालों का डाटा निकाला गया, जिसमें एक नंबर ऐसा मिला जिस पर पिता के नंबर पर बात तो नहीं हुई, लेकिन कई बार मिस कॉल की गई थी जिसके बाद सिम की आईडी और लोकेशन ट्रेस कर लड़की को पिसावां थाना इलाके के बाजपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया है और अब उसका डॉक्टरी मुआयना कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई इलाकाई पुलिस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications