हरदोई: डॉक्टरों ने गर्भवती महिला की कर दी नसबंदी, पति ने की मुआवजे की मांग
हरदोई। यूपी के हरदोई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला की ही नसबंदी कर दी। महिला ने जांच कराई तो मामले का खुलासा हुआ। मामला सामने आने के बाद विभाग पल्ला झाड़ रहा है। महिला के पति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से शिकायत कर मुआवजे की मांग कर दी है।

मामले में हरदोई के सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार रावत का कहना है कि ब्लक कछौना के एक गांव की महिला है, जिसकी 23 दिसंबर को नसबंदी हुई थी। महिला का कहना है कि वह पहले से गर्भवती थी और उसकी नसबंदी कर दी गई।
सीएमओ का कहना है कि नसबंदी से पहले जांच की जाती है। अगर जांच में गर्भवती होने की बात सामने आती तो नसबंदी नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications